ताजमहल मामला - हाईकोर्ट ने ताजमहल के तहखाने के 22 कमरों को खोलने की याचिका को भले ही खारिज कर दिया है पर इस खूबसूरत इमारत को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं अब ताजमहल पर मालिकाना हक का दावा करने वाली जयपुर राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी को मुगलवंश के राजकुमार प्रिंस तूसी ने चैलेंज दिया है , प्रिंस तूसी ने राजकुमारी दीया कुमारी के सभी दावों को पब्लिसिटी स्टंट बताया राजकुमारी दीया के ताजमहल का वारिस होने के बयान पर प्रिंस तूसी ने कहा कोई दस्तावेज दिखा दें तो मैं मान लूंगा
यह केवल हवा में तीर मारा गया है मुगल सल्तनत, फिर ब्रिटिश हुकूमत और फिर आजाद भारत हुआ इतने समय में आपको याद नहीं आया कि ताजमहल आपका है मुगल साम्राज्य में 14 रानियों में से 9 रानियां राजपूत घराने में से थीं ऐसे में आप हमारे रिश्तेदार हुए अगर आप में एक कतरा भी राजपूताना खून है तो ताजमहल आपका है इसके कागजात दिखाइए प्रिंस तूसी ने कहा अभी एक भाजपा नेता ने कोर्ट में एप्लिकेशन डाली है कल को वो कहेंगे गुरुद्वारे चर्च की जांच करवाओ तो क्या होगा मेरी देश की जनता से अपील है कि ऐसे लोग चीप पब्लिसिटी के लिए हिंदू और मुसलमान में कंट्रोवर्सी करना चाहते हैं ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान न दिया जाए
प्रिंस तूसी को भी जान लीजिए
हैदराबाद के रहने वाले हैं प्रिंस तूसी इनका पूरा नाम प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन तूसी है प्रिंस तूसी खुद को मुगल बादशाह शाहजहां का वंशज बताते हैं वह दावा करते हैं कि बहादुरशाह जफर की छठीं पीढ़ी के हैं इन्होंने कई सालों पहले अयोध्या की बाबरी मस्जिद और ताजमहल पर मालिकाना हक का दावा किया था लेकिन न्यायालय ने उसे खारिज कर दिया था पहले उन्हें आगरा आने पर प्रोटोकॉल मिलता था अब उर्स इंतजामिया कमेटी और पुरातत्व विभाग दोनों ही उनकी अपेक्षा करते हैं।
प्रिंस के ताजमहल आने पर CISF की सुरक्षा अभी भी मिलती है प्रिंस तूसी ने बताया कि चार साल पहले उन्होंने हैदराबाद कोर्ट में DNA जांच की अपील की थी इसके बाद उनको मुगल वंशज माना गया है हालांकि अब राजघराने जैसी व्यवस्थाएं खत्म हो गई हैं इसलिए उन्हें मुगलिया संपत्ति पर मालिकाना हक नहीं मिल सकता है।
जयपुर रॉयल फैमिली ने ताजमहल पर किया दावा
दो दिन पहले ताजमहल पर जयपुर रॉयल फैमिली ने भी दावा किया था। रॉयल फैमिली की सदस्य और भाजपा सांसद दीया कुमारी ने कहा कि उस जगह पर हमारा महल था। ये अच्छी बात है कि किसी ने ताजमहल के दरवाजे खोलने को लेकर अपील की है इससे सच सामने आएगा हम भी अभी मामले को एग्जामिन कर रहे हैं।
राजकुमारी दीया कुमारी ने यह दावा किया है कि उनके पास ऐसे डॉक्यूमेंट मौजूद हैं, जो बताते हैं कि पहले ताजमहल जयपुर के पुराने राजपरिवार का पैलेस था बाद में शाहजहां ने ताजमहल पर कब्जा कर लिया। जब शाहजहां ने जयपुर के राजपरिवार के इस पैलेस और जमीन पर कब्जा कर लिया था लेकिन उस समय उनका परिवार विरोध नहीं कर सका क्योंकि उस समय शाहजहां का शासन हुआ करता था
ताजमहल पर इससे पहले क्या हुआ
इतिहासकार पीएन ओक ने 1965 में अपनी किताब में दावा किया कि ताजमहल एक शिव मंदिर है।
यूपी आगरा के सिविल कोर्ट में 2015 में ताजमहल को तेजो महालय मंदिर घोषित करने की याचिका दाखिल की गई।
BJP सांसद विनय कटियार ने 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ताजमहल को तेजो महल घोषित करने की थी

0 टिप्पणियाँ