श्रीगंगानगर : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा के श्रीगंगानगर दौरे को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके दो दिवसीय दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा देहात मण्डल की आवश्यक बैठक हनुमानगढ़़ रोड स्थित सैक्टर 17 में मण्डल अध्यक्ष राकेश पैंसियां की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष राकेश पैंसियां ने कहा कि भाजयुमो देहात मण्डल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा का जोरदार स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा।
उन्होंने समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक युवाओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा के 10 मई को सूरतगढ़ में तथा 11 मई को श्रीगंगानगर में भाजपा जिला कार्यालय के उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर महामंत्री गगनदीप घोड़ेला के जन्मदिवस पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश पैंसियां, महामंत्री गगनदीप घोड़ेला, उपाध्यक्ष रविकांत, रमन तंवर, निखिल सैनी, शुभम पाण्डे, राणा सिंह, करण सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा देहात मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

.jpg)
0 टिप्पणियाँ