हिमाचल प्रदेश के राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश मोख्ता ने बताया कि य दुर्घटना बुधवार की रात 11:30 बजे हुई जब परिवार के चारों सदस्य एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापिस घर लौट रहे थे चारों लोग शिमला जिले के भोलाद गांव के निवासी थे उन्होंने बताया कि मारे गए चारों सदस्यों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये रोहरू सिविल अस्पताल भेज गया है।
जानकारी के अनुसार एक कार शिमला जिले में रोहड़ू के छुपाड़ी में बुधवार देर रात खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चारों लोग शादी समारोह से वापस अपने गांव भोलाड़ आ रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने बताया कि हादसा बुधवार रात 11:30 बजे के करीब हुआ मरने वालों की पहचान जुब्बल तहसील के भोलाड़ गांव के रहने वाले देविंद्र अत्री (48) त्रिलोक राक्टा (35) आशीष (28) कुलदीप (35) के रूप में हुई है चारों की हादसे के बाद मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता गुरुवार सुबह लगा। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रोहड़ू सिविल अस्पताल भेजा गया पोस्टमार्टम के बाद सभी शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

0 टिप्पणियाँ