राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर -कपड़ा व्यापारियों ने एक स्वर में कहा, अब समाज का अध्यक्ष होगा अंकुर मगलानी ,न्यू क्लॉथ मार्केट के व्यापारियों ने सिर-आंखों पर बिठाया अंकुर को , दुकान-दुकान जनसम्पर्क के दौरान व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

श्रीगंगानगर। अरोड़वंश ट्रस्ट अध्यक्ष पद के ऊर्जावान, मिलनसार, जुबान के धनी व समाज के हितैषी उम्मीदवार अंकुर मगलानी को रोजाना दर्जनों व्यापारिक संगठनों का खुला समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कपड़ा व्यापार की बड़ी मार्केट, शिव चौक स्थित न्यू क्लॉथ मार्केट के व्यापारियों का मगलानी को खुला समर्थन मिला। इस दौरान अंकुर मगलानी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दुकान-दुकान जाकर जनसम्पर्क किया। पूरी मार्केट के अरूटवंशी व्यापारियों ने मगलानी को विश्वास दिलाया कि वे खुलकर उनके साथ हैं और इस बार समाज की बागडोर मगलानी को ही सौंपना चाहते हैं।

न्यू क्लॉथ मार्केट के अध्यक्ष, व्यापारी नेता प्रवीण बलाना के संस्थान खैरूवाला एंटरप्राइजेज पर शीतल पेय पिलाकर मगलानी व उनके समर्थकों का भव्य स्वागत किया गया। कपड़ा व्यापारी गौरीशंकर के संस्थान पर फू्रटी पिलाकर, मनोज मिड्ढा के संस्थान पर मिठाई खिलाकर, नीटू चावला के संस्थान पर समोसे खिलाकर, विनोद खुराना के संस्थान पर तोशे खिलाकर व कालीदास छाबड़ा के संस्थान पर मिठाई खिलाकर अंकुर मगलानी व उनके समर्थकों का जोरदार स्वागत किया गया। अंकुर  को व्यापारियों ने फूल-मालाओं से लाद दिया और पूरी मार्केट 'अंकुर मगलानी जिंदाबादÓ के नारों से गूंज उठी। इस अवसर पर मार्केट के अध्यक्ष प्रवीण बलाना, कालीदास छाबड़ा, विनोद खुराना, हिमांशु बलाना, हितेश मिड्ढा, रामप्रकाश मिड्ढा, मनोज मिड्ढा, राजेश बलाना, मनोज काठपाल, फतेहचंद गुनेजा, सीताराम गुनेजा, हरबंसलाल मिड्ढा, बिट्टू मरेजा, हैप्पी थरेजा, सुरेन्द्र सिडाना सहित बड़ी संख्या में कपड़ा व्यापारी मौजूद थे।

अंकुर मगलानी के साथ उनके समर्थक वीरेन्द्र राजपाल, अरूण खुराना, अमित छाबड़ा, सोनू अनेजा, सुरेश सचदेवा, नीरज ठकराल, बंटी खुराना, नीरज कटारिया, संदीप खुराना, काला वधवा, अमित फुटेला, सुनील उतरेजा, भूपेन्द्र बजाज, अमर सचदेवा आदि मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ