एडवोकेट मुकेश गोदारा के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालकर जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
श्रीगंगानगर : भारतमाला किसान संघर्ष समिति द्वारा अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश गोदारा के नेतृत्व में आज गंगासिंह चौक से पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया तथा जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर भारतमाला परियोजना में बन रही सडक़ निर्माण के दौरान किसानों व आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने की माँग की गई। इस अवसर पर भारतमाला किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष मुकेश गोदारा, श्रीराम बरावड़ सरपंच, रामेश्वर कड़वासरा, चन्द्र पंवार, बबलू गोदारा, सुरेन्द्र बिश्नोई, गुरसेवक सिंह, अजीत निम्मीवाल पंचायत समिति सदस्य सरना, प्रहलाद सुथार, बंशी सुथार, सुरेन्द्र सुथार, रवि लोहिया, मनीष प्रजापत, रणवीर, सावित्री देवी, राधेश्याम, रामचन्द्र, सुशील अरोड़ा आदि उपस्थित थे।
अध्यक्ष मुकेश गोदारा ने कहा कि भारतमाला परियोजना के तहत साधुवाली से रायसिंहनगर तक सडक़ निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन इस सडक़ निर्माण में किसानों, मजदूरों व आमजन को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि भारतमाला किसान संघर्ष समिति ने माँग की है कि भारतमाला प्रोजेक्ट के शून्य प्वाईन्ट ग्राम पंचायत साधुवाली पर जो वर्तमान सडक़ है उसकी मध्य लाईन से दोनों तरफ समानान्तर नाप से जमीन अधिग्रहण की जाए ताकि वर्षों से निवासरत क्षेत्रवासियों के मकान टूटने से बच सकें, भारतमाला सडक़ के लिए जमीन अधिग्रहण का मुआवजा किसानों को बाजार भाव अर्थात् मार्केट वैल्यू के अनुसार दिया जाए, बहुसंख्यक ऐसे कृषक भी हैं जिनकी जमाबंदी में कृषि भूमि बागवानी दर्शाई हुई नहीं है परन्तु वर्तमान में वहां पर वर्षों से बागवानी कृषि की जा रही है
इसलिए इस प्रकार की भूमि को अधिग्रहण में लेते समय किसानों को बागवानी कृषि का मुआवजा दिया जाए, कुछ कृषकों की जमीन सिंचित है परन्तु उनकी जमाबंदी में त्रुटिवश असिंचित लिखा हुआ है इसलिए उन किसानों को भी सिंचित कृषि भूमि का मुआवजा दिया जाए, भारतमाला सडक़ निर्माण के दौरान अधिग्रहित भूमि में से कृषकों की भूमि का कुछ हिस्सा एक साईड में अलग रह गया है
विज्ञापन
![]() |
| Contact - 8383848128 |
जो कि किसानों के लिए अब कृषि की दृष्टि से अनुपयोगी है जिसका भी किसानों को मुआवजा दिया जाए तथा सरकार द्वारा उसका उपयोग सडक़ निर्माण सुविधा क्षेत्र के रूप में किया जा सकता है
ताकि किसानों को अनावश्यक आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े तथा भारतमाला सडक़ निर्माण के अन्तर्गत बहुत से आम रास्ते हैं जो दैनिक कृषि कार्य एवं आमजन द्वारा आवागमन हेतु उपयोग में लिए जाते हैं जो अब निर्माण के कारण बंद होने वाले हैं। इसलिए वैकल्पिक रास्ते, जो भारतमाला सडक़ निर्माण के प्रस्तावित मानचित्र में नहीं है, उनको भी चिन्हित कर वहां पर अण्डरब्रिज व ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों व किसानों को राहत मिल सके अध्यक्ष मुकेश गोदारा ने बताया कि भारतमाला किसान संघर्ष समिति ने माँग की है कि क्षेत्र के किसानों व आमजन की उक्त समस्याओं का अविलम्ब निस्तारण कर किसानों व आमजन के हितों की रक्षा की जाए, अन्यथा भारतमाला किसान संघर्ष समिति द्वारा किसानों व आमजन के हित में आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी।




0 टिप्पणियाँ