श्रीगंगानगर। अरोड़वंश ट्रस्ट अध्यक्ष पद के ईमानदार, मिलनसार, युवा व योग्य उम्मीदवार अंकुर मगलानी के समर्थकों का काफिला लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में अंकुर मगलानी ने शुक्रवार को सट्टा मार्केट, पुरान धानमण्डी व नेशनल हाईवे स्थिति पहुंचकर दुकान-दुकान पहुंचकर जनसम्पर्क किया। इस दौरान सैकड़ों व्यापारियों व दुकानदारों का अंकुर मगलानी का समर्थन मिला। सभी ने एकजुट होकर अंकुर मगलानी के हाथ समाज की बागडोर सौंपने का निर्णय लिया।
सट्टा मार्केट में जैसे ही अंकुर मगलानी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ खजानचंद एण्ड संस पर पहुंचे तो वहां संजय भठेजा, नवनीत भठेजा, विजय भठेजा, महेन्द्र भठेजा सहित मार्केट के अनेक दुकानदारों व अरोड़ा बिरादरी के व्यापारियों ने खुला समर्थन दिया। इस दौरान श्री मगलानी व उनके समर्थकों का भठेजा परिवार की ओर से ड्राईफू्रट खिलाकर व जल जीरा पिलाकर शानदार स्वागत किया। इस अवसर पर मार्केट के व्यापारियों ने अंकुर मगलानी को फूल-मालाओं से लाद दिया और आश्वस्त किया कि वे आने वाली 23 मई यानि सोमवार को पतंग चुनाव चिह्न पर मोहर लगाकर अंकुर मगलानी को विजयी बनायेंगे। इसके बाद अंकुर मगलानी पूरे सट्टा मार्केट, तहबाजारी, सदर बाजार, बीरबल चौक सब्जी मण्डी मार्केट एरिया सहित अनेक बाजारों में दुकान टू दुकान जाकर बिरादरी के व्यापारियों व दुकानदारों से मिले। इस मौके पर मगलानी के साथ अरोड़वंश ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष रमेश मक्कड़, जोगेन्द्र बजाज, वीरेन्द्र राजपाल, अमित फुटेला, नीरज कटारिया, अमित धूडिय़ा, पूर्व पार्षद अशोक मेठिया, हन्नी खुराना, विनोद सचदेवा, नीरज ठकराल, पवन बत्तरा, हिमांशु सेतिया, अमित नागपाल, करण मक्कड़, वरूण मक्कड़, अमित छाबड़ा, नरेश सेतिया सहित बड़ी संख्या में मगलानी समर्थक मौजूद थे।
इसी तरह नेशनल हाईवे मार्केट में भी अंकुर मगलानी ने दुकान टू दुकान जाकर जनसम्पर्क किया। मगलानी के साथ उनके समर्थक पवन बत्तरा, नीरज ठकराल, विनोद सचदेवा, सुमित नागपाल, अमित छाबड़ा, नरेश सेतिया, अमित नागपाल, राजकुमार खुंगर, राजू छाबड़ा सहित बड़ी सैकड़ों की संख्या में मगलान समर्थक उपस्थित थे।

.jpg)
.jpg)

.jpg)
0 टिप्पणियाँ