श्रीगंगानगर : मारवाड़ी युवा मंच नारी चेतना शाखा का वार्षिक चैरिटेबल उत्सव ‘आयाम’ 22 मई, रविवार को हनुमानगढ़़ रोड बालाजी धाम के समीप स्थित अग्रवाल ट्रस्ट में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मिसेज इंडिया नवदीप कौर भठिण्डा, पंजाब होगी। इस मौके पर फैशन शो, टिवन्स चाइल्ड प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगी। कार्यक्रम में फूड स्टॉल भी लगाई जाएगी।
इस कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच मुख्य शाखा, नारी चेतना शाखा पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ-साथ रवि कुक्कड़ कलाकृति, प्रशांत पालीवाल कुसुम कलैक्शन, विशाल साड़ी आदि का विशेष सहयोग रहेगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मारवाड़ी युवा मंच पूर्वोत्तर के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष रितेश खट्ड़ की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेदप्रकाश लखोटिया, पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी पूर्ण घोड़ेला, अग्रवाल ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. आरसी जिंदल, मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, सचिव वरूण सिंघल, कमल मक्कड़, सांई डीजे, नारी चेतना शाखा अध्यक्ष दिव्या मित्तल, सचिव ममता बगडिय़ा, कोषाध्यक्ष निधि कामरा, आभा, मीनू खेमका, सपना गौड़, नीरू जोरा, सविता जैन, प्रिया बिड़ला, सरोज घोड़ेला आदि उपस्थित थे। इस चैरिटी कार्यक्रम में एकत्रित समस्त राशि से जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा पर खर्च की जाएगी। अध्यक्ष दिव्या मित्तल ने समस्त शहरवासियों व सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों से इस कार्यक्रम में अधिकाधिक सहयोग देकर एवं 22 मई को कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने का आह्वान किया गया है।


0 टिप्पणियाँ