श्रीगंगानगर: श्री अरोड़वंश सेवा ट्रस्ट द्वारा धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़़ाते हुए पहली बार सामूहिक विवाह समारोह ‘कन्यादान-महादान’ का आयोजन किया गया है। अध्यक्ष एडवोकेट तरूण अरोड़ा ने बताया कि बैसाखी के उपलक्ष्य में 13 अप्रैल, बृहस्पतिवार को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की रूपरेखा समाजसेवी श्रीमती आशा खुंगर एवं समिति पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा तैयार की गई है।
सफल आयोजन के लिए समाजसेवी श्रीमती आशा खुंगर, नागपाल किडनी हॉस्पीटल के बलदेव नागपाल, समाजसेवी जगदीश वाटस, राजकुमार खुंगर, चरण खुंगर, कलाकृति के रवि कुक्कड़, अमनदीप सिंह, छाबड़ा क्रिएशन के अजीत छाबड़ा, महेश मित्तल, डॉ. गुंजन सहित श्री अरोड़वंश सेवा ट्रस्ट पदाधिकारियों व सदस्योंं के साथ-साथ राधा वल्लभ धाम निर्माणाधीन कमेटी, प्राचीन शिवालय के सेवादारों, गोरी-गणेश शिव मंदिर, तीन पुली स्थित गुरूद्वारा के बाबा हरपाल सिंह एवं शहर के गण्यमान्य व्यक्तियों व समाजसेवियों द्वारा भरपूर सहयोग जा रहा है।
अध्यक्ष एडवोकेट तरूण अरोड़ा ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में श्री अरोड़वंश सेवा ट्रस्ट द्वारा अधिकाधिक संख्या में जरूरतमंद युवक-युवतियों के विवाह करवाने का कार्यक्रम निश्चित किया गया है। इसके लिए लडक़े की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा लडक़ी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक है एवं उनका पूर्व में कहीं भी विवाह नहीं होना चाहिए। सामूहिक विवाह समारोह में युवक-युवतियों का विवाह उनके धार्मिक रीति-रिवाज अनुसार ही करवाया जाएगा तथा घर-गृहस्थी में काम आने वाला घरेलू जरूरत का आवश्यक सामान भेंट किया जाएगा।
सामूहिक विवाह समारोह के लिए इच्छुक युवक-युवतियां व उनके परिजन 5 अप्रैल, 2023 तक सूरतगढ़ रोड स्थित श्री अरोड़वंश सेवा समिति कार्यालय से प्राप्त करके, पूर्ण रूप से भरकर एवं साथ में आवश्यक दस्तावेज सहित जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी एवं कन्यादान रूपी महायज्ञ में तन-मन-धन से सहयोग के लिए धर्मप्रेमी सज्जन श्री अरोड़वंश सेवा समिति के मोबाईल नम्बर 9983380001 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके साथ-साथ धर्मप्रेमी सज्जन घरेलू जरूरत का सामान, नये वस्त्र आदि उपयोगी सामान भी भेंट करके सहयोग कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह के लिए जरूरतमंद परिवारों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है तथा उनके द्वारा यह कहकर खुशी बयान की जा रही है कि आर्थिक अभाव के कारण उन्हें अपने बेटे-बेटियों के विवाह की बड़़ी चिंता थी, लेकिन अब श्री अरोड़वंश सेवा ट्रस्ट ने यह समस्या दूर कर दी है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। जरूरतमंद परिवारों में खुशियों का माहौल देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष एडवोकेट तरूण अरोड़ा ने जरूरतमंद परिवारों से विवाह योग्य युवक-युवतियों के श्री अरोड़वंश सेवा समिति द्वारा 13 अप्रैल, बृहस्पतिवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विवाह हेतु रजिस्ट्रेशन करवाने तथा धर्म प्रेमी सज्जनों से बढ़-चढक़र सहयोग का आह्वान किया है।

0 टिप्पणियाँ