संतोषी माता मंदिर मार्केट एसोसिएशन ने अवैध नशे की बिक्री, छीनाझपटी व चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लगाने की माँग की - पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख का किया अभिनंदन-सम्मान


श्रीगंगानगर, 14 मार्च 2023: संतोषी माता मंदिर मार्केट एसोसिएशन ने अवैध नशे की बिक्री, छीनाझपटी व चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लगाने की माँग की है। मंगलवार को संतोषी माता मंदिर मार्केट एसोसिएशन का शिष्टमण्डल अध्यक्ष रजनेश बहल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख से मिला तथा फूलों का गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन-सम्मान किया। 
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक से माँग की गई कि अवैध नशे की बिक्री के कारण युवा पीढ़ी इसके चंगुल में फंसकर बर्बाद हो रही है। आए दिन हो रही छीनाझपटी व चोरियों की घटनाओं से आमजन का जीना दुर्भर हो गया है। इसलिए प्रभावी कार्यवाही करके शहरवासियोंं को राहत प्रदान की जाए। इस पर पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया। 
इस अवसर पर शिष्टमण्डल मेंं अध्यक्ष रजनेश बहल, महामंत्री आयुष जैन, सिख वल्र्ड म्यूजिक एकेडमी के डायरेक्टर गायक सिमरजीत सिंह, अश्विनी टक्कर, सोमनाथ चोपड़ा, मदनलाल, सन्नी जसूजा, ईश्वरलाल मेहता, विकास काठपाल, गौरव रता, देवेंद्र सिंह आदि संतोषी माता मंदिर मार्केट एसोसिएशन पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ