इन्फ्लूएंजा H3N2 से दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में H3N2 वायरस का खतरा, देश में अब तक 9 मौतें ,महाराष्ट्र में 58 केस , मुंबई में 24 घंटे में 4 नए मरीज मिले

रचनातमक

दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में H3N2 वायरस का खतरा बढ़ गया है. इस वायरस से देश में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, वायरस का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में है। यहां अब तक स्वाइन फ्लू और एच3एन2 के कुल 352 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 58 मरीज एच3एन2 से पीड़ित हैं।

बीएमसी के मुताबिक, मुंबई में 32 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 4 मरीज एच3एन2 और 28 मरीज एच1एन1 के हैं। इन सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है राज्य में इन्फ्लूएंजा एच3एन2 के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

वायरस से जुड़े अब तक के अपडेट्स


  1. गुजरात के वडोदरा में भी H3N2 वायरस से 58 साल की एक महिला की मौत का दावा किया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है
  2. दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यहां नए मामलों को देखते हुए बेड और डॉक्टरों की सुविधा बढ़ाई जा रही है 
  3. पुडुचेरी के सभी स्कूलों को 16 से 26 मार्च तक एहतियात के तौर पर लिए बंद कर दिया गया है।
  4. असम में बुधवार को भी एच3एन2 वायरस का एक मामला सामने आया है।



रचनातमक

वायरस से महाराष्ट्र में दो लोगों की मौत का दावा, अस्पताल अलर्ट पर

खबरों के मुताबिक महाराष्ट्र में इस वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें अहमदनगर में मेडिकल की पढ़ाई करने वाला एक युवक पिछले सप्ताह अपने दोस्तों के साथ घूमने अलीबाग गया था। वहां से लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने कहा कि एच3एन2 वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है और अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है. उन्होंने कहा कि एच3एन2 वायरस जानलेवा नहीं है और इलाज के जरिए इसे ठीक किया जा सकता है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ