श्रीगंगानगर : अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़़ी जाति के विभिन्न संगठनों की बैठक खींची चौक मौसम विभाग के समीप स्थित नायक धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त आबकारी अधिकारी केसराराम दईया द्वारा की गई। इस बैठक में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल, 2023 को धूमधाम से विशाल स्तर पर मनाए जाने पर चर्चा की गई।
विचार-विमर्श के पश्चात् सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल, शुक्रवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती इन्द्रा चौक के समीप बड़ी धूमधाम से हर्षोल्लासपूर्वक मनाई जाएगी। इस समारोह के भव्य आयोजन के लिए ‘अम्बेडकर जयन्ती समारोह समिति-2023’ का गठन किया गया, जिसका संयोजक पार्षद प्रेम नायक तथा संरक्षक केसराराम दईया को बनाया गया तथा प्रवक्ता सुरेश नागर को नियुक्त किया गया।
प्रवक्ता सुरेश नागर ने बताया कि समिति की आगामी बैठक 19 मार्च, रविवार को सांय 5 बजे इन्द्रा चौक के समीप स्थित धानक धर्मशाला में आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी रूपरेखा तय की जाएगी एवं कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा व कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे जाएंगे।
इस अवसर पर केसराराम, प्रेम, ओमी नायक, कश्मीरीलाल, सुरेश नागर, पार्षद प्रियंक, पार्षद बाबूलाल, श्यामलाल, परमजीत सिंह, लालसिंह, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, प्रेम भाटिया, मदन सिरसवाल, उमेश वाल्मीकि, अनिल, मदन, देवीलाल, धीरज सैन, रामेश्वर चायल, सीताराम, वकीलचंद तंवर, विष्णु मेघवाल, भंवर बोयत, बंटी मौर्य, मोहनलाल बावरी, अरविन्द जोशी, एडवोकेट वैभव भारती, रमेश बंसल, कश्मीरीलाल इंदौरा, सुरेश खटक, सीताराम रेगर, रघुवीर परिहार, सोहनलाल नायक,
रामकुमार पंवार, बंटी भाटिया वाल्मीकि, मुकेश, प्रेम नारायण, सुशील तंवर, अमित खन्ना, श्यामलाल, महेश, श्यामसुंदर बोस, पूर्ण, रामकुमार स्वामी, दलीप नायक, सत्यवान अटवाल, सुनील, लखवीरसिंह, रघुवीर सिंह, हरचन्द राम, सुरेन्द्र कुमार, रमेश नायक, जयकिशन सुनील,
विजयकुमार सारसर, बशीलाल, सुरेश खटक, मुकेश फुलवारिया, बाबूलाल कनवाडिय़ा, सुखदेव रेगर, विजयकुमार, शुभम, बिन्दु सहोता, विजय भाटिया, अनूप ईटकान, सन्नी सधू, राहुल वाल्मीकि, बन्टू नायक, बनवारीलाल नायक सहित भारी संख्या में समाज के विभिन्न संगठनों के गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
%20(3).jpeg)




0 टिप्पणियाँ