अभिनेता सतीश कौशिक की मौत मामले में एक नया मोड़, मौत का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन,पार्टी में आया था दाउद इब्राहिम का बेटा

FILE 

फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक की मौत मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। हत्या का आरोप लगाने वाली  महिला विकास मालू की दूसरी पत्नी सान्वी ने शिकायत में सतीश कौशिक और विकास की तस्वीर साझा करने की बात कही है। महिला का आरोप है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का बेटा दुबई में पार्टी में मौजूद था।


फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक पहली मंजिल पर अपने कमरे में थे जब उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। दर्द के मारे वह पहली मंजिल से नीचे उतरे और अपनी ही पोर्च कार में बैठ गए। इस बात का खुलासा फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद हुआ।

कापसहेड़ा थाना पुलिस ने फार्म हाउस से सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर जब्त की है. इसके अलावा मामले की जांच के लिए एक इंस्पेक्टर की देखरेख में आठ सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. टीम ने रविवार को फार्म हाउस का दौरा किया था।


अभिनेता सतीश कौशिक का होली पार्टी में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में वह हिंदी गाने पर डांस कर रहे हैं. उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है। इस वीडियो में कुछ लोग डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पार्टी में अभिनेता सतीश कौशिक  ने करीब 45 मिनट तक डांस किया।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि होली वाले दिन पार्टी में 20-25 लोग ही शामिल हुए थे जो की पार्टी खत्म होने के बाद शाम 5:00 बजे तक फार्म हाउस छोड़कर अपने-अपने घर रवाना हो गए थे। 




लेकिन अभिनेता सतीश कौशिक को उसी को रात 12:00 बजे के बाद सीने में दर्द शुरू हुआ और फिर उन्होंने अपने मैनेजर को फोन कर इसकी सूचना दी मैनेजर ने ही सहारा देकर सीढ़ियों से उन्हें नीचे उतारा और उन्होंने बताया कि अभिनेता सतीश कौशिक के फार्म हाउस में उनके कमरे से डाइजीन वह पेट साफ करने वाली दवाई की 1 सीसी बरामद हुई है इसके अलावा ब्लड प्रेशर व शुगर की भी दवाइयां मिली हैं हालांकि यह दवाइयां उनके मैनेजर की बताई जाती हैं। 

पुलिस सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि एक्टर डायरेक्टर सतीश कौशिक एक फिल्म बनाने जा रहे थे इसी फिल्म की प्रोडक्शन को लेकर भीम के बारे में बात करने फार्म हाउस गए थे जहां उन्होंने विकास मालू से बात करनी थी


विकास मालू ने बेबुनियाद बताएं आरोप 


अभिनेता सतीश कौशिक की मौत का आरोप लगने के बाद विकास मालू ने पहली बार सफाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डालकर अपने ऊपर लगे हुए इल्जाम को बेबुनियाद बताया है। विकास मालू ने सफाई दी है कि उनके व सतीश के बीच 30 वर्षों से पारिवारिक संबंध रहे हैं और लोगों को मेरे नाम पर कीचड़ उछालने में कुछ ही मिनट लगे। विकास मालू की दूसरी पत्नी सान्वी ने शिकायत में सतीश कौशिक व विकास की एक तस्वीर साझा करने की बात कही है। महिला का आरोप है कि दुबई में हुई पार्टी में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का बेटा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सान्वी व विकास के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है। ऐसे में पुलिस बदले की भावना से भी जांच कर रही है।



सभी मेहमानों पूछताछ हुई 


पुलिस अधिकारियों ने होली की पार्टी में शामिल सभी मेहमानों से अपने अपने तरीके से पूछताछ की है उनसे पूछा गया कि उस दिन पार्टी में क्या क्या हुआ इस पूछताछ को लेकर किसी भी मेहमान ने प्रतिक्रिया नहीं की और ना ही उनके बयानों पर कोई संदिग्ध बात भी निकल कर सामने आई लेकिन सुगबुगाहट तो यही बता रही है कि उस दिन कुछ ना कुछ घटित तो जरूर हुआ है अब यह देखना होगा पुलिस इस मामले में कितनी आगे तक जा पाती है और सतीश कोशिक की मौत का पता लगाने में कितने कामयाब होती है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ