श्रीगंगानगर राजपूत सभा का होली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न- सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन- रिपुदमन सिंह राजवी अध्यक्ष व सज्जन सिंह शेखावत उपाध्यक्ष घोषित- 24 मार्च को गणगौर महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा
श्रीगंगानगर: श्रीगंगानगर राजपूत सभा द्वारा चहल चौक स्थित सभा भवन में रविवार को होली स्नेह मिलन समारोह व आमसभा का आयोजन किया गया। सचिव प्रतापसिंह शेखावत एडवोकेट ने बताया कि इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीगंगानगर राजपूत सभा के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात् बैठक में विचार-विमर्श के पश्चात् सर्वसम्मति से श्रीगंगानगर राजपूत सभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष रिपुदमन सिंह राजवी, उपाध्यक्ष सजनसिंह शेखावत, सचिव प्रतापसिंह शेखावत, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राठौड़़ तथा कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ सिंह राठौड़़, कुणाल सिंह राठौड़, भूप सिंह चौहान, विक्रम सिंह राठौड़, कुणाल सिंह चौहान, डॉ. विशाल सिंह शेखावत, लक्ष्मण सिंह पंवार पत्रकार, विशाल सिंह तंवर व नरेन्द्र सिंह शेखावत एवं संरक्षक गजेन्द्र सिंह भाटी, डॉ. उम्मेद सिंह शेखावत, तारा सिंह राठौड़, लखपत सिंह राठौड़, भंवर सिंह राठौड़, दारा सिंह शेखावत व रणवीर सिंह शेखावत को बनाया गया है।
अध्यक्ष रिपुदमन सिंह राजवी ने कहा कि 24 मार्च, शुक्रवार को गणगौर महोत्सव बड़ी धूमधाम से भव्य रूप में बनाया जाएगा, जिसमें राजपूत समाज के साथ-साथ सर्वसमाज की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज एवं संगठन हित में सबको साथ लेकर कार्य करने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम के अंत में जलपान की व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा भंवर सिंह राठौड़, दारा सिंह शेखावत, नरेन्द्र सिंह शेखावत, लखपत सिंह राठौड़, भंवर सिंह तंवर, बाबू सिंह राजावत, विजय सिंह शेखावत, राजेन्द्र सिंह राठौड़, दीप सिंह सिसोदिया, नववीर सिंह सिसोदिया, भूप सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह चौहान सहित श्रीगंगानगर राजपूत सभा पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ