पार्षद बंटी वाल्मीकि अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस राजस्थान के प्रदेश मंत्री नियुक्त
श्रीगंगानगर, 12 मार्च 2023: राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष किशनलाल जैदिया के श्रीगंंगानगर पधारने पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, शाखा श्रीगंगानगर द्वारा नगर परिषद प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति करूणा चांडक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चांडक विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रचार मंत्री अनिल सारवान ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष किशनलाल जैदिया ने अपनी प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वार्ड नं. 8 के पार्षद बंटी वाल्मीकि द्वारा समाजहित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों तथा उनकी कार्यशैली व संघर्षशील व्यक्तित्व को देखते हुए अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, राजस्थान का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया।
नवनियुक्त प्रदेश मंंत्री पार्षद बंटी वाल्मीकि ने राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष किशनलाल जैदिया का आभार व्यक्त करते हुए सदैव सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रियतापूर्वक कार्य करने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर जिला वाल्मीकि सभा अध्यक्ष रामशरण कोचर, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक चांवरिया, कांग्रेस उपभोक्ता प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रेम भाटिया, गंगानगर केसरी शालू पहलवान, पूर्व अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि, प्रचार मंत्री अनिल सारवान, सुनील घुस्सर, रामनिवास पिहाल, अशोक सुमाली, देव चौहान, एडवोकेट अजय बोहत, अनिल टाक, सोनी टाक, सूरज भाटिया, संदीप चौहान, करन सरवटा, दीपू उज्जीनवाल, सोनू सारवाण, ज्योति धारीवाल, सम्राट रोहतकिया, वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्की वाल्मीकि, रिंकू सारसर, श्रवण सारसर, संजय सरवटा, अनिल टांक, विजय द्रविड़, बिरजू द्रविड़, विनोद वाल्मीकि, मनीष देत्य, विक्की लोट सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज के गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ