श्रीगंगानगर : दी मोबाईल ट्रेडर्स एसोसिएशन एवं श्रीगंगानगर मोबाइल सेलर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सचिव नवरंग वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष निश्चय जनवेजा व रोहित अग्रवाल की टीम द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऑल इंडिया मोबाईल रिटेलर्स एसोसिएशन (एमरा) राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप अनेजा थे। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी मोबाईल रिटेलर्स सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दी तथा संगठन के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला एवं एकता पर बल दिया। उन्होंने सदैव मोबाइल रिटेलर्स के हितों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहने का अपना संकल्प भी दोहराया तथा एमरा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा मोबाईल रिटेलर्स के हित में किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया।
कार्यक्रम में पधारे सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स व मोबाइल रिटेलर्स का निश्चय जनवेजा ने स्वागत-अभिनंदन व्यक्त किया। सफल मंच संचालन मनीष कालड़ा द्वारा किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में मोबाइल रिटेलर्स व डिस्ट्रीब्यूटर उपस्थित थे। अध्यक्ष रोहित अग्रवाल एवं सचिव नवरंग वर्मा द्वारा सफल आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त किया गया। होली की मस्ती से भरे गीत-संगीत से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम का सभी ने भरपूर आनंद प्राप्त किया तथा अंत में सामूहिक सहभोज का लुत्फ उठाया।
इस अवसर पर दी मोबाईल ट्रेडर्स एसोसिएशन एवं श्रीगंगानगर मोबाइल सेलर्स एसोसिएशन से दीपक गुप्ता, अशोक चांदगोठिया, मोंटी गुप्ता, विकास पासी, राहुल काठपाल, विवेक उपनेजा, राहुल उपवेजा, नरेश धींगड़ा, तरुण दीवान, रोहित कुमार, दीपक धमीजा, रवि कुक्कड़़, कपिल मदान, स्वर्ण सिंह, तरुण चावला, मनीष धारा, तुषार गर्ग, दीपक गुप्ता, अंकित काठपाल, रजत बजाज, कपिल राजपाल, तुषार गर्ग, निपुण गांधी, रवि गुनेजा, मनोज शर्मा, अमन बलाना, मनोज गुप्ता, राहुल शर्मा, संजय अरोड़ा, पुलकित खुराना, नीरज पोपली, मनीष असीजा, रविन्द्र टाक, हनी गुप्ता, गुरप्रीत सिंह, रवि गुनेजा, रोहित भाटिया, अजय सोनी, बादल सिंह, लीलाशंकर सहित दोनों एसोसिएशनों के पदाधिकारी, सदस्य एवं मोबाईल डिस्ट्रीब्यूटर्स उपस्थित थे।
%20(2).jpeg)
.jpeg)
%20(1).jpeg)
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ