श्री रामशरणम् आश्रम में अखण्ड जप यज्ञ की पूर्णाहुति पर उमड़े श्रद्धालु - नि:शुल्क सिलाई केन्द्र व नि:शुल्क कम्प्यूटर कक्षाएं 26 मार्च से

श्रीगंगानगर : पूज्य स्वामी सत्यानंदजी महाराज, पूज्य गुरुवर स्नेही बड़े पिताजी भक्त हंसराज जी महाराज, पूज्य गुरुवर पिताजी श्री कृष्ण जी महाराज व माँजी श्रीमती रेखाजी महाराज के आशीर्वाद व कृपा से हनुमानगढ़ रोड स्थित श्री राम शरणम् आश्रम, श्रीगंगानगर में जारी अखण्ड जप यज्ञ की सामूहिक पूर्णाहुति अमृतवाणी एवं भजन कीर्तन से हुई। तत्पश्चात् पूज्य पिताजी श्रीकृष्ण जी महाराज के पावन प्रवचनों का प्रसारण किया गया, जिसमें उन्होंने श्रीरामशरणम् आश्रम, गोहाना में 90 दिनतक चले अखण्ड राम-नाम जाप के महत्व पर प्रकाश डाला तथा जाप के दौरान वहां पहुंची संगत का आभार व धन्यवाद किया। 

सत्संग के बाद साधकों को गुरु महाराज जी का लंगर भंडारा तथा गोहाना से आया पूर्णाहुति का प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य सेवादार मोहनलाल कथूरिया ने बताया कि साधकों की सुविधा के लिए श्रीरामशरणम् आश्रम आने-जाने के लिए नि:शुल्क बसों का भी संचालन किया गया, जो शहर के चार मुख्य स्थानों ने चलकर, शहर के सभी मार्गों से श्रद्धालुओं को लेकर श्रीरामशरणम् आश्रम पहुंची। साधकों ने गोहना से आई हुई पावन जोत के दर्शन कर पूर्णाहुति पर जप सेवा कर आनन्द की अनुभूति की। पूर्णाहुति कार्यक्रम में चण्डीगढ़, सादुलशहर, अबोहर, भठिण्डा, पदमपुर, करणपुर, केसरीसिंहपुर आदि स्थानों से भी श्रद्धालु शामिल हुए। 
 

मुख्य सेवादार मोहनलाल कथूरिया ने बताया कि महाराज जी की कृपा एवं आशीर्वाद से नवनिर्मित ‘स्वामी सत्यहंस कुटिया’ में कन्याओं के लिए नि:शुल्क सिलाई केन्द्र व नि:शुल्क कम्प्यूटर कक्षाओं का शुभारम्भ 26 मार्च, रविवार को होने जा रहा है। इन कक्षाओं का प्रार्थना जप यज्ञ 20 मार्च, सोमवार को प्रात: 6 बजे से आरम्भ हुआ तथा इस जप यज्ञ की पूर्णाहुति 26 मार्च, रविवार को सांय 6 बजे कर नि:शुल्क कक्षाओं का शुभारम्भ किया जाएगा।  





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ