खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह तीसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर, नशा मुक्ति केंद्रों की आड़ में ह्यूमन बम बना रहा था, 35 करोड़ विदेशी फंड मिला



पंजाब में खालिस्तानी समर्थक व वारिस पंजाब दे  संगठन के  जत्थेदार अमृतपाल सोमवार को तीसरे दिन भी पुलिस की पकड़  मैं नहीं आया है। पुलिस को शक है कि अमृतपाल जालंधर के इलाके में कहीं छुपा हुआ हो सकता है जालंधर जिले के सभी आने-जाने के रास्तों पर कड़ी नाकाबंदी कर रखी है अमृतपाल के गांव जल्लू खेड़ा में भी भारी जाब्ता लगा दिया गया है पंजाब के साथ लगने वाली जम्मू कश्मीर और हिमाचल की सीमाओं को भी पूरी तरह से सील कर दिया गया है हर आने-जाने वाले वाहन की गहनता से जांच की जा रही है वह अमृतपाल के गांव में आने वाले हर व्यक्ति का आईडी कार्ड चेक कर ही उसे गांव में एंट्री दी जा रही है।


दूसरी ओर खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के ड्राइवर और चाचा हरजीत सिंह ने रविवार देर रात को पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया इन थे 1 लाख रुपए की नगदी और एक पिस्टल भी बरामद की गई है  पुलिस ने अब तक अमृतपाल के 114 समर्थकों को हिरासत में लिया है अमृतपाल को अदालत में पेश करने के लिए वारिस पंजाब देकर वकील इमरान सिंह खारा ने रविवार को हाईकोर्ट में अपील की जस्टिस एन एस शेखावत के निवास पर हुई इस सुनवाई के बाद कोर्ट ने पंजाब सरकार से किस मार्च तक इस मामले में जवाब मांगा है।



विदेशी फंड फाइनेंसर कलसी को मिला

पुलिस सूत्रों ने  बताया कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी को दो साल में 35 करोड़ रुपये का विदेशी चंदा मिला है  यह लोग पाकिस्तान भी बात किया करते थे उनके फोन से इस बात के ही सबूत मिले हैं  पुलिस अब उनके मोबाइल की गहनता से जांच कर रही है।



आतंकवाद की फैक्ट्री  ,नशामुक्ति की आड़  

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने बताया कि अमृतपाल नशामुक्ति केंद्रों के नाम पर आत्मघाती हमलावरों को ट्रेनिंग दे रहा था वह नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में आंतकवाद की फैक्ट्री चला रहा था यह सब वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कहने पर चल रहा था उसके नशा मुक्ति केंद्रों पर अवैध हथियार पाकिस्तान से लाकर रखे गए थे इसके जरिए उसने आनंदपुर खालसा फोर्स के नाम से एक संगठन बना रखा है जोकि अपने आप में एक फोर्स है एकेएफ लिखी हुई  जैकेट भी बरामद की गई है।


मंगलवार तक रोडवेज में इंटरनेट बंद

बुधवार को भी पंजाब रोडवेज और पनबस की बसें नहीं चलेंगी पंजाब में मंगलवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवा निलंबित कर दी गई है अमृतपाल के चार साथियों को असम के डिब्रूगढ़ ले जाया गया है। इनके नाम सोमवार को बताए गए इनमें फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी, भगवंत सिंह, गुरमीत सिंह और प्रधानमंत्री बाजेके शामिल हैं



पुलिस को ये हथियार मिले इनके अलावा रिवॉल्वर और राइफलें भी जब्त की हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ