भाजपा किसान मोर्चा द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न - चार वर्गों में विभिन्न विषयों पर हुए व्याख्यान

श्रीगंगानगर : भाजपा किसान मोर्चा जिला श्रीगंगानगर द्वारा रविवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित किया गया। जिला महामंत्री जगदीश कासनियां ने बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने की। इस कार्यक्रम में सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री निहालचंद विशेष रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किसान हित में लागू विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाकर अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित करने का आह्वान किया।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनभीर सिंह रंधावा सहित समस्त पदाधिकारियों ने महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत उदघाटन किया। वंदेमातरम् गायन से उदघाटन सत्र प्रारम्भ हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने उदघाटन भाषण एवं ओम यादव ने स्वागत भाषण दिया। प्रथम सत्र ‘हमारा विचार परिवार, हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास’ पर मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम मौर्य ने विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला तथा अध्यक्षता मनभीर सिंह रंधावा ने की। 
द्वितीय सत्र ‘किसान मोर्चा की भूमिका’ पर मुख्य वक्ता मनभीर सिंह रंधावा ने सारगर्भित जानकारी दी तथा अध्यक्षता सुखजीत अटवाल ने की। तृतीय सत्र ‘व्यक्तित्व विकास’ पर भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने ओजस्वी उदबोधन दिया तथा अध्यक्षता पवन ओझा ने की। चतुर्थ सत्र ‘प्राकृतिक खेती तथा श्री अन्न ‘मिलेट्स’ उपयोग से स्वस्थ भारत और समृद्ध किसान’ पर मुख्य वक्ता सोशल मीडिया बीकानेर सम्भाग प्रभारी विजेन्द्रपाल सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा अध्यक्षता गोपाल टाक ने की।

कार्यक्रम के समापन सत्र में भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपाल टाक ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया तथा मंच संचालन जिला महामंत्री जगदीश राय कासनियां ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतपाल कासनियां, जिला महामंत्री सरदूल सिंह कंग, भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, जिलेभर से मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री सहित भारी संख्या में भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्भागी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान ‘जन-गण-मन’ गायन से हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ