इंदौर मंदिर हादसा , 2 और शव मिले, अब मरने वालों की संख्या 36 हुई , Indore temple accident, 2 more bodies found, death toll now 36


इंदौर मंदिर हादसा , 2 और शव मिले, अब मरने वालों की संख्या 36 हुई

इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. 20 से अधिक लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। रात 12 से 1.30 बजे के बीच 16 और शव निकाले गए। शुक्रवार सुबह रेस्क्यू शुरू किया गया। मंदिर की दीवार और बावड़ी की पटिया टूट गई। सेना और प्रशासन की कई टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं. शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सुनील नाम के 53 वर्षीय व्यक्ति का शव बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है.


घटनास्थल के पास ही एक धर्मशाला में पटेल समाज के लोग जमा हो गए थे। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनसे मिलने पहुंचे। यहां भीड़ ने हाय-हाय और मुर्दाबाद के नारे लगाए। हादसे में पटेल समुदाय के 11 लोगों की मौत हो गई है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा- सीएम को यहां मरने वालों के परिजनों से मिलना चाहिए था। अधिकारियों को पहले कहा गया था कि मुख्यमंत्री परिवार से मिलेंगे और उनकी पीड़ा जानेंगे। बाद में कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

 इंदौर मंदिर हादसा , 2 और शव मिले, अब मरने वालों की संख्या 36 हुई


रामनवमी पर हवन हो रहा था

यहां गुरुवार को रामनवमी के दिन करीब 60 साल पुराने मंदिर में पूजा की जा रही थी। सुबह 11 बजे हवन शुरू हुआ। मंदिर परिसर के अंदर बावड़ी के गर्डर फ्लोर से बने चबूतरे पर 60 से ज्यादा लोग बैठे थे। दोपहर करीब 12.15 बजे स्लैब भारी भरकम गिर गया। सभी 60 फीट गहरे कुएं में जा गिरे। मरने वालों में 21 महिलाएं और 15 पुरुष हैं। इनमें 3 लड़के और एक बच्ची है


यह भी पढ़े....भारत में कितनी धाराएँ हैं और कौन सी हैं,how many laws are there in india and which ones


घटना से जुड़े अपडेट्स 

  • मृतकों का अंतिम संस्कार इंदौर के अलग-अलग मुक्तिधामों में किया जा रहा है.

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार सुबह घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने कहा- 'सरकार घायलों का इलाज करवाएगी. प्रदेश में इस तरह के ढंके हुए कुएं और बावड़ी ढूंढ़कर खोले जाएंगे ताकि दोबारा कोई दुर्घटना न हो।' इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का दौरा भी किया।

  • प्रत्यक्षदर्शी लक्ष्मीकांत पटेल ने बताया कि पहली बार हवन अंदर हुआ था, क्योंकि अगले साल से मूर्तियां नए मंदिर में शिफ्ट होने वाली थीं, इसलिए फैसला किया गया था कि भगवान के सामने ही हवन करेंगे। यही वजह रही कि बावड़ी पर इतनी भीड़ जमा हो गई।

  • इंदौर नगर निगम के बिल्डिंग ऑफिसर और बिल्डिंग इंजीनियर को सस्पेंड किया गया।

यह भी पढ़े.....कला स्नातक (बीए)। 3 साल के अध्ययन में यह विषय बहुत महत्वपूर्ण है, विषय के ज्ञान में जाओ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ