श्रीगंगानगर : मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत महिला प्रकोष्ठ श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष पद पर सक्रिय कार्यकर्ता करिश्मा सोनी को नियुक्त किया गया है। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष अशोक योगी ने जिलाध्यक्ष मोहनलाल उपनेजा की अनुशंषा पर करिश्मा सोनी को महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।
गौरतलब है कि करिश्मा सोनी मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत से जुड़क़र सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं तथा सेवा कार्यों में बढ़-चढक़र सहयोग कर रही हैं एवं मानवाधिकार की रक्षा के लिए निरन्तर संघर्षरत हैं।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष करिश्मा सोनी ने अपनी नियुक्ति पर मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष अशोक योगी तथा श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष मोहनलाल उपनेजा का आभार व्यक्त किया है तथा समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, शोषण, भय, आतंकवाद, मानवाधिकार हनन जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पूर्ण योगदान देने का विश्वास दिलाया है।
उनकी नियुक्ति पर मानवाधिकार सुरक्षा संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं देते हुए, फूलामालाओं से अभिनंदन-सम्मान किया एवं विश्वास व्यक्त किया है
कि करिश्मा सोनी की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति से मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत और अधिक मजबूत होगा तथा शासन-प्रशासन के सहयोग से गरीब, पीडि़त, शोषित, असहाय लोगों को न्याय दिलाने के लिए करिश्मा सोनी द्वारा निरन्तर संघर्ष करके, प्रत्येक वर्ग को राहत प्रदान की जाएगी।
मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत के श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष मोहनलाल उपनेजा ने बताया कि इसी कड़ी में वीना रानी को महिला प्रकोष्ठ का सिटी प्रभारी, शशि मोदी को शहर अध्यक्ष तथा प्रवीण को महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व से और अधिक सक्रिय होकर संगठन एवं समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया है।
.jpg)
.jpg)
.png)
0 टिप्पणियाँ