बॉलीवुड के कॉमेडियन एक्टर डायरेक्टर सतीश कोशिक का पिछले दिनों हम सब को छोड़कर चले जाना बड़ा ही दुखद था उनकी मौत के दिन यह खबर आ रही थी कि सतीश कोशिक को हार्ट अटैक आया था जिस कारण अस्पताल ले जाते समय एम्स के गेट पर ही उनकी जिंदगी की डोर टूट गई और वह हम सब को छोड़ कर चले गए अभी अभी लोग इस घटना को भूले भी नहीं थे कि इस घटना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है
जिसमें सतीश कौशिक की मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि किसी ऐसी दवाई देने से हुई है जिससे हार्ड ने काम करना बंद कर दिया हालांकि यह साफ तो पुलिस की जांच के बाद ही हो पाएगा कि क्या यह बात सही है या नहीं लेकिन फिलहाल इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है और जिस महिला ने यह बात बताई है अगर वह सही पाई जाती है तो इसमें कई बड़े एक्टर शामिल हो सकते हैं और पुलिस की जांच में उनकी मुसीबत बढ़ सकती है।
सतीश कौशिक की मौत का राज राजस्थान से जुड़ा हो सकता है ऐसा भी सुनने में आ रहा है और साथ ही सतीश कौशिक की मौत का होली कनेक्शन इस तरीके से जुड़ रहा है कि रंगीले राजस्थान के एक व्यापारी के बीच में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। सतीश कौशिक की मौत को अब किसी अपराधिक एंगल से भी जोड़ा गया है यदि सूचना देने वाली महिला की बात पर भरोसा करते हुए पुलिस जांच को आगे बढ़ाती है तो इसमें बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान से भी पूछताछ हो सकती है।
/span>
सतीश कौशिक की हत्या का राज क्या है इसमें तो समय आने पर सच सामने आ जाएगा लेकिन सतीश कौशिक की हत्या का आरोप लगाने वाली महिला विकास मालू की पत्नी हैं जो कि एक बिजनसमैन हैं। सानवी ने पुलिस को दी शिकायत में विकास मालू के दाउद इब्राहिम से भी सम्पर्क बताए हैं।सानवी का आरोप है कि विकास के पास अवैध और प्रतिबंधित ड्रग्स का संग्रह भी है। यही नहीं उसने दाउद का बेटा बताए जाने वाले अनस के साथ खुद व अपने पति का फोटो भी पुलिस को शेयर करने की बात ईमेल में लिखी है।
सतीश कौशिक की होली खेलने के बाद हुई मौत के बाद विकास मालू की पत्नी सानवी ने आरोप लगाया है कि उसके पति विकास ने ही सतीश की हत्या करवाई है।उसका आरोप है कि विकास में सतीश कौशिक के पन्द्रह करोड़ रुपए बकाया थे। ऐसे में पैसे नहीं देने के लिए विकास मालू ने सतीश कौशिक की हत्या करवा दी।
सानवी का आरोप है कि विकास ने उसे कहा था कि मैं उसे दवाई दिलाकर मरवा दूंगा। शायद उसने वही किया है।आपको बता दें कि विकास मालू पेज थ्री पार्टीज के शौकीन रहे हैं और मूलत: सरदारशहर के रहने वाले हैं। कुबेर गुटखा जर्दा जैसे प्रोडक्ट से एफएमसीजी और एयरलाइन जैसे इण्डस्ट्री में हाथ आजमा चुके हैं। पूजा सामग्री से लेकर आयुर्वेद तक के प्रोडक्ट बनाते हैं। फिलहाल दुबई में सैटल हैं।
यही नहीं वे हर साल जबरदस्त होली मनाने को लेकर जाने जाते रहे हैं। विकास मालू ने 2020 में एक होली पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी को चूरू जिले के सरदारशहर में आयोजित किया गया। हजारों नागरिकों ने इसमें शिरकत की।सतीश कौशिक भी वहां शक्ति कपूर, बिंदु दारा सिंह, गुलशन ग्रोवर, रंजीत और कई गायकों के साथ शिरकत करने पहुंचे थे।
.jpg)

0 टिप्पणियाँ