सेन्स इंटरनेशनल इंडिया कावार्षिक सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न - नवचेतना बहुदिव्यांग संस्थान के पदाधिकारी हुए शामिल

सेन्स इंटरनेशनल इंडिया कावार्षिक सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न- नवचेतना बहुदिव्यांग संस्थान के पदाधिकारी हुए शामिल



श्रीगंगानगर: सेन्स इंटरनेशनल इंडिया द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। नई दिल्ली में आयोजित इस वार्षिक सम्मेलन में श्रीगंगानगर से नवचेतना बहुदिव्यांग संस्थान के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सेन्स इंटरनेशनल इंडिया के सौजन्य से संचालित तीन राष्ट्रीय नेटवर्क ‘प्रयास’ (बधिरान्ध-बहुदिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का नेटवर्क), ‘अभिप्रेरणा’ (बधिरान्धता के क्षेत्र में काम करने वाले विशेष शिक्षकों का नेटवर्क) तथा ‘उड़ान’ (व्यस्क बधिरान्धजन का नेटवर्क) के चुनाव हुए। 


ad


इन चुनावों में नवचेतना सोसायटी श्रीगंगानगर के संस्थापक ओमप्रकाश बवेजा को ‘प्रयास नेटवर्क’ के लिए सचिव पद पर चुना गया तथा नवचेतना बहुदिव्यांग संस्थान की प्रधानाध्यापिका गुरप्रीत कौर को ‘अभिप्रेरणा नेटवर्क’ में उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। 

इस शानदार उपलब्धि पर नवचेतना बहुदिव्यांग संस्थान के समस्त अभिभावकों व पदाधिकारियों ने खुशी का इजहार करते हुए, राष्ट्रीय नेटवर्क ‘प्रयास’ के नवनियुक्त सचिव ओमप्रकाश बवेजा तथा ‘अभिप्रेरणा’ की नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुरप्रीत कौर को शुभकामनाएं दी है तथा देश के बधिरान्ध बच्चों के अभिभावकों व विशेष शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर भारत के विभिन्न स्थानों से प्रतिनिधि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ