श्रीगंगानगर: भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र श्रीगंगानगर द्वारा महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लोकसभा में दिए गए अभिभाषण और बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर इंदिरा वाटिका शक्ति केन्द्र की बैठक जवाहरनगर स्थित परमादेवी भवन में मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा 31 जनवरी को संसद में दिए गए अभिभाषण को पढ़ा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जी के अभिभाषण के मुख्य अंश को सभी बूथों पर कम से कम 200 लोगों के बीच पढक़र सुनाना है।
इससे सरकार के सभी उद्देश्य एवं लक्ष्य को आमजन को बता सकेंगे। पिछले चुनाव में सभी बूथों पर मिले मतों की समीक्षा करनी है। जो लोग हमारे साथ अब तक नहीं जुड़ पाए हैं, विशेष प्रयास करके उन्हें भी सदस्य बनाना है। सभी अल्पकालिक विस्तारकों को एक सप्ताह का प्रवास करके पार्टी के लिए पन्ना प्रमुख की नियुक्ति करनी है। बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुननी है। इससे संगठन मजबूत होगा और इसका लाभ भविष्य में मिलेगा। भाजपा जिला मंत्री राजू छाबड़ा ने पन्ना प्रमुख के कार्यों को विस्तारपूर्वक बताया तथा जानकारी दी कि बूथ संख्या 109 में पन्ना प्रमुख की नियुक्तिया कर दी गई है।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़, भाजपा जिला मंत्री राजू छाबड़ा, पार्षद प्रिंयक भाटी, मंगलचंद डाल, प्रमोद हिन्दु, श्याम सोनी, चन्द्रप्रकाश अरोड़ा, दीपक नागौरी, अरविंद जाटव, महेश जैन, विजय गक्खड़, त्रिलोकचंद, अरूण भाटी, राजेश आहुजा, कृष्ण आसेरी, अर्जुन दावड़ा सहित भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आर भारत न्यूज़ के फेसबुक पेज को फॉलो करें शेयर करें ताजा खबरों से जुड़े रहने के लिए https://www.facebook.com/rbharatnews07/
.jpg)
.jpg)
0 टिप्पणियाँ