राजस्थान खत्री सेवा समिति की आमसभा बुलाकर अध्यक्ष पद का चुनाव करवाने की माँग ,raajasthaan khatree seva samiti kee aamasabha bulaakar adhyaksh pad ka chunaav karavaane kee maang
श्रीगंगानगर : राजस्थान खत्री सेवा समिति की आमसभा बुलाकर अध्यक्ष पद का चुनाव करवाने की माँग की गई है। समिति के उपाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य दीपक चड्ढा ने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी का तीन वर्ष का कार्यकाल लगभग दो माह पूर्व समाप्त हो चुका है, लेकिन वर्तमान अध्यक्ष विनोद सेठी द्वारा चुनाव करवाने में कोई रूचि नहीं ली जा रही है तथा जबरन दुबारा अध्यक्ष पद पर काबिज होने की नियत से जान-बूझकर आमसभा नहीं बुलाई जा रही है।
यह भी पढ़े.....बिटकॉइन में काम करने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता
अध्यक्ष पद का चुनाव करवाने की माँग
इस सम्बन्ध में उनसे लिखित व मौखिक रूप से अनेकों बार माँग करने के बावजूद कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही है तथा आमसभा बुलाने में आनाकानी की जा रही है। जबकि कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद वर्तमान कार्यकारिणी को नियमानुसार अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है तथा इससे समाज में आक्रोश व्याप्त है।
यह भी पढ़े....भारत में कितनी धाराएँ हैं और कौन सी हैं,how many laws are there in india and which ones
दीपक चड्ढा ने राजस्थान खत्री सेवा समिति अध्यक्ष विनोद सेठी से माँग की है कि जल्द से जल्द नई कार्यकारिणी गठन के लिए आमसभा बुलाकर अध्यक्ष पद का चुनाव करवाया जाए, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए तथा संवैधानिक वातावरण कायम रह सके।
.jpg)

0 टिप्पणियाँ