आमजन मोर्चा ने ‘राईट टू हेल्थ’ बिल लागू होने पर चिकित्सकों को सम्मानित किया , aamajan morcha ne ‘raeet too helth’ bil laagoo hone par chikitsakon ko sammaanit kiya

आमजन मोर्चा ने ‘राईट टू हेल्थ’ बिल लागू होने पर चिकित्सकों को सम्मानित किया - आमजन मोर्चा का प्रयास रंग लाया



श्रीगंगानगर: आमजन मोर्चा द्वारा राजस्थान राज्य में ‘राईट टू हेल्थ’ बिल लागू होने पर आज चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष राजेश कुमार, महामंत्री दिनेश खटीक, संयोजक मंगत दायमा तथा संगठन मंत्री रमजान मोहम्मद भाटी के नेतृत्व में आज शिष्टमण्डल द्वारा हाऊसिंग बोर्ड चौक के सामने चिकित्सकों के धरनास्थल पर जाकर डॉ. हरीश रहेजा, डॉ. सुमित गोयल, डॉ. सुरेश गोयल, डॉ. सुभाष राजोतिया, डॉ. दीपक चौधरी तथा डॉ. राकेश छाबड़ा आदि को फूलमालायें पहनाकर व मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया तथा ‘राईट टू हेल्थ’ बिल लागू होने के लिए दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़े....यह भी पढ़े.....बिटकॉइन में काम करने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता

आमजन को सुलभ ईलाज की सुविधा मिलेगी

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सकों ने हड़ताल को समाप्त कर ‘राईट टू हेल्थ’ बिल लागू करने में सराहनीय सहयोग दिया है तथा इससे राजस्थान ‘राईट टू हेल्थ’ बिल लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है। स्वास्थ्य का अधिकार मिलने से मजदूर वर्ग, अल्प आय वर्ग एवं मध्य वर्ग सहित आमजन को सुलभ ईलाज की सुविधा मिलेगी तथा एमरजेंसी में उनका आसानी से ईलाज होने से अनमोल जीवन बच सकेगा।


अध्यक्ष राजेश कुमार, महामंत्री दिनेश खटीक, संयोजक मंगत दायमा तथा संगठन मंत्री रमजान मोहम्मद भाटी ने कहा कि ‘राईट टू हेल्थ’ बिल के समर्थन में आमजन मोर्चा द्वारा विशाल वाहन रैली भी निकाली गई थी तथा आखिरकार उनका प्रयास रंग लाया है, जिससे आमजन मोर्चा कार्यकर्ताओं सहित जन-जन में खुशी का वातावरण देखने को मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने समस्त सहयोगकर्ताओं व कार्यकर्ताओं का भी तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

यह भी पढ़े....भारत में कितनी धाराएँ हैं और कौन सी हैं,how many laws are there in india and which ones

इस अवसर पर आमजन मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमार, महामंत्री दिनेश खटीक, संयोजक मंगत दायमा, संगठन मंत्री रमजान मोहम्मद भाटी, अमन खटीक, सुनील डागला, हरनेक सिंह चंदी, गोपाल टक्कर, जितेन्द्र शर्मा, सुखी देवी नायक, देसू सहित आमजन मोर्चा कार्यकर्ता व शहर के जागरूक नागरिक उपस्थित थे।  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ