आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्पलॉईज एसोसिएशन एवं सेवारत कर्मचारियों ने मुख्य प्रबन्धक कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया
श्रीगंगानगर: रोडवेज उद्योग एवं कर्मचारियों के प्रति राज्य सरकार के उपेक्षापूर्ण एवं नकारात्मक रवैये से आक्रोशित आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्पलॉईज एसोसिएशन एवं रोडवेज के सेवारत कर्मचारियों द्वारा बुधवार प्रात: 12 से 2 बजे तक मुख्य प्रबन्धक श्रीगंगानगर कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया, जिसमें रोडवेज के सैंकड़ों सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हुए।
यह भी पढ़े....यह भी पढ़े.....बिटकॉइन में काम करने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता
विरोध-प्रदर्शन को जरनैल सिंह, बूटा सिंह, भंवर सिंह, जसविन्द्र सिंह, सुखदेव सिंह, रविन्द्र ठक्कर आदि वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए राज्य सरकार व रोडवेज प्रबन्धन से रोडवेज के सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का वार्ता के जरिये समाधान करने की माँग की तथा कहा कि अगर समय रहते राज्य सरकार व रोडवेज प्रबन्धन ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो रोडवेज के सेवानिवृत्त व सेवारत कर्मचारी तीव्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेवारी राज्य सरकार व रोडवेज प्रबन्धन की होगी।
आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्पलॉईज एसोसिएशन सचिव बूटा सिंह ने बताया कि तत्पश्चात् प्रदर्शनकारियों द्वारा मुख्य प्रबन्धक दीपक भोबिया को मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री तथा रोडवेज के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक के नाम के ज्ञापन सौंपे गए, जिसमें मुख्यत: मई, 2022 से मार्च, 2023 तक के समस्त बकाया सेवानिवृत्त परिलाभों का भुगतान करने, जनवरी से मार्च 2023 तक की पेंशन का भुगतान करने तथा सेवारत कर्मचारियों को फरवरी से मार्च 2023 तक के वेतन का भुगतान करने की एक साथ व्यवस्था करके सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों में नियमित मासिक वेतन भुगतान के सम्बन्ध में समरूपता स्थापित करने, ईपीएस 95 के विकल्प पत्र ऑनलाईन भरने में आ रही बाधाओं को दूर करने, आरजीएचएस में आवेदन की अवधि बढ़ाने, सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को लागू करते हुए रात्रि-दिन बहिर्गमन भत्ते का भुगतान करने, सेवानिवृत्त परिलाभों पर ब्याज का भुगतान करने, अधिश्रम भत्ते की गणना सही करने व भुगतान करने आदि सभी ज्वलंत माँगों के जल्द से जल्द निराकरण की माँग की गई है।
यह भी पढ़े....भारत में कितनी धाराएँ हैं और कौन सी हैं,how many laws are there in india and which ones
इस अवसर पर नक्षत्र, जसराम सहारण, मनजीत सिंह फौजी, सुरजीत मान, मनोज सुथार, भागीरथ किरोड़ीवाल, संजय झाझडिय़ा, हरदीप सिंह, भूरा सिंह, किशोरी लाल सहित सैंकड़ों की संख्या में सेवानिवृत्त व सेवारत कर्मचारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े.....कला स्नातक (बीए)। 3 साल के अध्ययन में यह विषय बहुत महत्वपूर्ण है, विषय के ज्ञान में जाओ
.jpg)
%20(1).jpeg)
%20(1).jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ