भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने प्रदेश में दलितों पर निरन्तर हो रहे अत्याचार को रोकने में नाकाम रहने पर राज्य की कांग्रेस सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन किया-bhaajapa anusoochit jaati morcha ne pradesh mein daliton par nirantar ho rahe atyaachaar ko rokane mein naakaam rahane par raajy kee kaangres sarakaar ke virooddh pradarshan kiya

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने प्रदेश में दलितों पर निरन्तर हो रहे अत्याचार को रोकने में नाकाम रहने पर राज्य की कांग्रेस सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन किया-Bhaajapa anusoochit jaati morcha ne pradesh mein daliton par nirantar ho rahe atyaachaar ko rokane mein naakaam rahane par raajy kee kaangres sarakaar ke virooddh pradarshan kiya

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने प्रदेश में दलितों पर निरन्तर हो रहे अत्याचार को रोकने में नाकाम रहने पर राज्य की कांग्रेस सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन किया- राज्यपाल से कांग्रेस सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने तथा पीडि़त परिवार को मुआवजा देने की माँग




श्रीगंगानगर: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने जिलाध्यक्ष शिवभगवान जोगपाल के नेतृत्व में सोमवार को प्रदेश में दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार, बेतहाशा बढ़़ रहे अपराध, जंगलराज तथा राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामी पर भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए जिला कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कांग्रेस सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने एवं पीडि़़त परिवार को एक करोड़़ रूपये आर्थिक सहायता, सुरक्षा व सरकारी देने की माँग की है। जिला महामंत्री रवि चौहान ने बताया कि वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान में जब से कांग्रेस सरकार बनी है तब से दलितों पर अत्याचार निरंतर बढ़ रहे हैं। अपराधियों में भय नाम की कोई चीज नहीं है। गहलोत सरकार में ऐसे अपराध हो रहे हैं जिनके बारे में सोच कर भी डर लगता है। लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार दलित, पिछड़ों, गरीबों की चिंता किए बगैर केवल अपने स्वार्थ को पूरा करते हुए सरकार बचाने की चिंता में लगी रहती है। हाल ही में बाड़मेर के बालोतरा में अपराधी शकूर खान द्वारा दलित विवाहित महिला से दुष्कर्म के बाद उसे थिनर डालकर जिंदा जला दिया गया। इस पूरे प्रकरण में ऐसा लगता है कि कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण की नीतियों के चलते अपराधी को बचाने के लिए पुलिस पर दबाव डाला गया एवं उचित कार्यवाही सही समय पर नहीं की गई, अन्यथा पीडि़ता को बचाया जा सकता था। इसमें भी सरकार के सम्पूर्ण सिस्टम की बेशर्मी दिखाई देती है। इसके साथ-साथ गत साढ़े चार वर्षो में दलितों के साथ हुए अत्याचारों का भी सिलेसिलेवार विवरण देते हुए राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रोष जताते हुए राज्यपाल से राज्य की कांग्रेस सरकार को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करते हुए राष्ट्रपति शासन हेतु केंद्र सरकार को अपनी सिफारिश भेजने एवं बालोतरा की मृत पीडि़ता के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, सुरक्षा तथा एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की माँग की गई है। अन्यथा भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार के विरूद्ध जन आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवभगवान जोगपाल, जिला उपाध्यक्ष माणी चायल व बलविन्द्र सिंह, जिला महामंत्री रवि चौहान, जिला मंत्री चेतराम नायक, नगर मण्डल केसरीसिंहपुर देहात अध्यक्ष पूर्णचंद मेघवाल, नगर मण्डल अध्यक्ष सुभाष गहलोत, नगर मण्डल उपाध्यक्ष नरेश डाबी, पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष दीपक मेव, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय महिपाल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता आहुजा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चेष्टा सरदाना, भाजपा मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ व सुशील अरोड़ा, सीताराम मौर्य, पूर्णचंद मौर्य, गोपाल मेघवाल, राजेन्द्र बग्गा, सतपाल पन्नू, देवाराम, हिमांशु, सायना, पूनम वर्मा, नीलम वर्मा, सुभाष पेंसिया, नवल किशोर शर्मा, वैभव भारती, अनिल मेघवाल, रमेश नायक सहित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. ओ.पी. गोयल ने बताया कि पूज्य महाराजश्री ने इसके साथ-साथ कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया तथा बताया कि जब-जब धर्म की हानि होती है, जब तक भगवान अवतार लेकर संतों-भक्तों की रक्षा करते हैं। ‘नन्द के आनन्द भयो’ भजन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर नाचने-झूमने लगे। कथा के अंत में चौधरी कनीराम व रामरतन उपाध्याय को स्वामी जी द्वारा सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। आज की कथा में मुख्य संयोजक डॉ. ओ.पी. गोयल, डॉ. नितेश गोयल, डॉ. शैफाली गोयल, नीता चमडिय़ा, मोनू गर्ग, पं. जयदीप, पं. शुक्ला, राजेन्द्र लोहिया, विजय कुमार गोयल, सुशील पटेल, सुदर्शन बत्तरा, सूरजभान सरदाना, जयनारायण भट्टड़़, अशोक किंगर, मनीराम सेतिया, अशोक गर्ग, राहुल जैन, कमला शर्मा, इन्दुभूषण चावला, रामरतन, राजेन्द्र जैन, अनिल सिंगल, विकास जैन, विनोद जमालिया, अंकित जैन सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति आरती में शामिल हुए। ‘नन्द लाला जन्म लियो आज, ब्रज में लड्डुवा बंटे’ बधाई के द्वारा सबको प्रसाद वितरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ