मेडिकल कॉलेज तिपहिया वाहन चालक मंच का गठन- यातायात नियमों की पालना करने के लिए किया प्रेरित - Formation of Medical College Three Wheeler Drivers Forum

मेडिकल कॉलेज तिपहिया वाहन चालक मंच का गठन- यातायात नियमों की पालना करने के लिए किया प्रेरित - Formation of Medical College Three Wheeler Drivers Forum



श्रीगंगानगर: भारतीय जनता मजदूर मंच से सम्बद्ध मेडिकल कॉलेज श्रीगंगानगर तिपहिया वाहन चालक मंच, श्रीगंगानगर का सर्वसम्मति से गठन किया गया है। भारतीय जनता मजदूर मंच जिला महामंत्री प्रदीप पंडित कश्मीरी ने बताया कि संरक्षक सुनील पहलवान तथा जिलाध्यक्ष हेमराज चौधरी द्वारा समस्त सदस्यों से विचार-विमर्श के पश्चात् मेडिकल कॉलेज श्रीगंगानगर तिपहिया वाहन चालक मंच का गठन करके पदाधिकारी मनोनीत किए गए।


उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज श्रीगंगानगर तिपहिया चालक मंच का प्रधान पवन खत्री, उप प्रधान रवि सिंह, उपाध्यक्ष राजू, सतपाल व लालजी तथा संगठन मंत्री नरेश को नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता मजदूर मंच द्वारा जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा तथा समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे जाएंगे।


इस अवसर पर भारतीय जनता मजदूर मंच संरक्षक सुनील पहलवान, जिलाध्यक्ष हेमराज चौधरी, बलवंत जाखड़, पवन खत्री, रवि सिंह, राजू, सतपाल, लालजी, पम्मा, नरेश, कुलदीप, मनोज, बिट्टू, प्रदीप, हनी, देवराज, रवि बिहारी, देशराज बागड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर भारतीय जनता मजदूर मंच संरक्षक सुनील पहलवान ने तिपहिया वाहन चालकों से अपने विचार सांझा किए तथा उन्हें ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिलाध्यक्ष हेमराज चौधरी ने यातायात नियमों संबंधी जानकारियों से अवगत करवाया। तिपहिया वाहन चालक मंच के पदाधिकारियों तथा सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर जिला संरक्षक एवं जिलाध्यक्ष को सम्मानित किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए कार्य करने व संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का विश्वास दिलाया । 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ