सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में 'केरल स्टोरी' पर से प्रतिबंध हटाया - Supreme Court lifts ban on 'Kerala Story' in Bengal

केरला स्टोरी से हटाया बंगाल में सुप्रीम कोर्ट ने बैन कहा- 32 हजार महिलाओं के धर्मपरिवर्तन पर डिस्क्लेमर लगे, फिल्म हम भी देखेंगे


सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म द केरला स्टोरी को बंगाल में बैन करने के फैसले पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने बंगाल सरकार से फिल्म देखने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। कोर्ट ने कहा कि सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म के प्रमाणन के खिलाफ भी याचिकाएं दायर की गई हैं।इन पर सुनवाई से पहले हम भी यह फिल्म देखना चाहेंगे।

कोर्ट ने कहा, 'इस फिल्म में 32 हजार महिलाओं के इस्लाम कबूल करने के आरोप पर डिस्क्लेमर लगाया जाना चाहिए और प्रोड्यूसर को यह काम 20 मई शाम 5 बजे से पहले करना चाहिए। पब्लिक, तो हर फिल्म का एक जैसा हाल होगा। कानून और व्यवस्था बनाए रखना राज्य का कर्तव्य है।


फिल्म निर्माता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने भी इस बात पर सहमति जताई कि 32,000 महिलाओं के इस्लाम में धर्म परिवर्तन को सही ठहराने के लिए कोई डेटा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि डिस्क्लेमर में दिया जाएगा।

फिल्म को पश्चिम बंगाल में सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था जबकि तमिलनाडु में थिएटर मालिकों ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया था।कोलकाता और मद्रास हाईकोर्ट ने इस मामले में दखल देने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट अब इन दोनों हाईकोर्ट के फैसले पर गर्मियों की छुट्टी के बाद 18 जुलाई को सुनवाई करेगा।


शैडो बैन के आरोपों को सरकार ने झूठा बताया था
तमिलनाडु सरकार ने भी फिल्म निर्माताओं पर छाया प्रतिबंध लगाने के आरोपों का खंडन किया था। सरकार ने कहा कि फिल्म को 19 मल्टीप्लेक्स में रिलीज किया गया था और फिल्म निर्माताओं के पास इस बात का कोई लिखित प्रमाण नहीं है कि सरकार द्वारा फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई है.


मुस्लिम संगठनों नेतमिलनाडु में प्रदर्शन किया था
केरला स्टोरी के खिलाफमुस्लिम संगठनों ने 5 मई को करीब 20 जगहों पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद 6 मई को चेन्नई और फिर अगले दिन कोयम्बटूर में विरोध हुआ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कुल 9 मामले दर्ज किए गए जिसमें चेन्नई में पांच और कोयम्बटूर में चार मामले दर्ज किए गए।


द केरला स्टोरी को बैन करने की मांग क्यों
फिल्म 'द केरला स्टोरी' अलग-अलग समुदाय की लड़कियों के इस्लाम में कन्वर्जन और उन्हें ISIS में शामिल करने पर बेस्ड है। वहीं, मुस्लिम संगठन, मानवाधिकार कार्यकर्ता और कुछ राजनीतिक पार्टियां इस फिल्म को इस्लाम और केरल को बदनाम करने वाली बता रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ