गंगानगर कला मंच की मासिक काव्य गोष्ठी रविवार को , महासचिव ऋतु सिंह - Monthly Poetry Seminar of Ganganagar Kala Manch on Sunday, General Secretary Ritu Singh
श्रीगंगानगर, 18 मई 2023: गंगानगर कला मंच की मासिक काव्य गोष्ठी 21 मई, रविवार को सांय 4.30 बजे जवाहरनगर गगन पथ स्थित अरोड़वंश पब्लिक स्कूल में आयोजित की जाएगी।
महासचिव ऋतु सिंह ने बताया कि काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि समाजसेवी विजय कुमार गोयल तथा विशिष्ट अतिथि अरोड़वंश पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सचिन कुक्कड़़ होंगे तथा अध्यक्षता मंच अध्यक्ष मनीराम सेतिया करेंगे। महासचिव ऋतु सिंह ने बताया कि काव्य गोष्ठी में गंगानगर क्षेत्र के साहित्यकार स्वरचित कविता गज़़ल व गीत प्रस्तुत करेंगे। मंच अध्यक्ष ने सभी साहित्यकारों तथा साहित्य प्रेमियों से 21 मई, रविवार को सांय 4.30 बजे जवाहरनगर गगन पथ स्थित अरोड़वंश पब्लिक स्कूल में आयोजित काव्य गोष्ठी में समय पर पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

0 टिप्पणियाँ