विद्युत निगमों में सीपीएफ धारकों के लिए लागू की गई पुरानी पेंशन योजना में आंशिक सुधार की माँग - Demand for partial reform in the old pension scheme implemented for CPF holders in Electricity Corporations

विद्युत निगमों में सीपीएफ धारकों के लिए लागू की गई पुरानी पेंशन योजना में आंशिक सुधार की माँग - जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ ने एफआरटी के नाम पर निगम में हो रहे करोड़ों रूपये के घोटालों की जाँच हेतु जाँच कमेटी बनाने सहित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए प्रबंध निदेशक को भेजे ज्ञापन
श्रीगंगानगर: जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ एवं राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के शिष्टमण्डल ने 15 जून, बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियन्ता के माध्यम से विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजे गए हैं। वृत्त महामंत्री राजीव वर्मा ने बताया कि संगठन ने विद्युत निगमों में सीपीएफ धारकों के लिए लागू की गई पुरानी पेंशन योजना में आंशिक सुधार करने, एफआरटी के नाम पर निगम में हो रहे करोड़ों रूपये के घोटालों की जांच हेतु जाँच कमेटी बनाने, ठेका फर्मों की कार्यशैली टीएनटीडब्ल्यू-68 के सेवा शर्तों के अनुरूप नहीं होने के कारण निगम नियमानुसार विधिसम्मत कार्यवाही करने व वेतन भुगतान रोकने, इंटर डिस्कॉम स्थानान्तरण नीति व घर से दूरस्थ डिस्कॉम में कार्यरत कर्मचारियों के लिए स्थानान्तरण नीति बनाकर स्थानान्तरण करने, वर्ष 2004 से पूर्व कार्यरत निगम कर्मचारियों को भी आरजीएचएस का लाभ देने, विद्युत निगमों में वर्षों से सफलतापूर्वक कार्यरत सेवानिवृत्त परिलाभ सम्बन्धी ट्रस्टों की निधि को पी.डी. खाते में स्थानान्तरित नहीं करने आदि समस्याओं के निराकरण की माँग की गई है। वृत्त महामंत्री राजीव वर्मा ने बताया कि इसके साथ-साथ कार्यालय शहर प्रथम में फाल्ट निकालने व उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु गाड़़ी, सीढ़़ी व जरूरी सामान उपलब्ध करवाने, स्टोर, विजिलेंस, सिविल में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों के सीनियरटी सूची जारी कर प्रमोशन करने, डिस्कॉम में लंबित तकनीकी, मंत्रालयिक व लेखाशाखा सभी संवर्गों की पदोन्नति शीघ्र करने व मंत्रालयिक संवर्ग के पदों का पुनर्गठन राज्य सरकार के आदेशों के अनुरूप करने आदि ज्वलंत समस्याओं का अविलम्ब निराकरण करके निगम कार्मिकों राहत प्रदान करने की माँग की गई है। अन्यथा डिस्कॉम मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेवारी निगम प्रशासन की होगी। इस अवसर पर वृत्त महामंत्री राजीव वर्मा, दयानंद वर्मा, बलोर सिंह, राकेश झाझड़़ा, विनोद कुमार, जितेंद्र डाबी, राजेंद्र लड़ोईया, सीताराम, जेपी नागपाल, विजय बिश्नोई, सुभाष शर्मा, अवतार सिंह, रूचि, सविता अरोड़ा, मोनिका, कोमल, अनिता, सुनील, सवाई सिंह, जयप्रकाश, शिवप्रकाश, परमजीत सहित जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ