जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा ‘सेवादल बूथ-बूथ, गली-गली’ अभियान चलाया जाएगा-Seva Dal booth-booth, gali-gali' campaign will be run by District Congress Seva Dal

जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा ‘सेवादल बूथ-बूथ, गली-गली’ अभियान चलाया जाएगा- जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक में लिया निर्णय 



श्रीगंगानगर: जिला कांग्रेस सेवादल, श्रीगंगानगर की राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा प्रदेश कांग्रेस सेवादल के दिशा-निर्देशानुसार बूथ को मजबूत करने के लिए आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष अजय चड्ढा की अध्यक्षता में विनोबा बस्ती स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। वंदेमातरम गायन के पश्चात प्रारम्भ इस बैठक में इस बैठक में प्रत्येक बूथ पर अधिकाधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोडऩे के लिए विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष अजय चड्ढा ने बताया कि विचार-विमर्श के पश्चात् संगठन को सक्रिय व मजबूत बनाने के लिए श्रीगंगानगर विधानसभा बूथ संरक्षक डीसीसी पूर्व प्रवक्ता आदेश बाघा एवं पूर्व जिला सचिव इंजी. लालचंद को बनाया गया। इसके साथ-साथ राज्य की कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को लाभान्वित करने के लिए श्रीगंगानगर विधानसभा को चार भागों - देहात, रामनगर पुरानी आबादी, ब्लॉक एरिया व जवाहरनगर क्षेत्र में बांटा गया तथा पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय चड्ढा ने कहा कि जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा ‘सेवादल बूथ-बूथ गली-गली’ अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत स्थानीय विधायक, पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, जन प्रतिनिधियों, ब्लॉक अध्यक्षों, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करके बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर प्रेमचंद भाटिया वाल्मीकि को जिला कांग्रेस वर्कर्स कमेटी श्रीगंगानगर का जिलाध्यक्ष बनाए गए सेवादल पदाधिकारियों व सदस्यों ने फूलमालायें पहनाकर शुभकामनाए दी गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय चड्ढा, पवन गौतम, शंकर असवाल, पवन पटोदिया, आदेश बाघला, इंजी. लालचंद, भीमराज ढुंढाड़ा, जयकुमार ढालिया, प्रेमचंद भाटिया वाल्मीकि, मनोज शर्मा, बंटी राठौड़, सुभाष मेहता सहित जिला कांग्रेस सेवादल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ