पंजाब से आ रहे जहरीले काले दूषित पानी के विरोध में आज निकाली जाएगी जन आक्रोश बाईक रैली- Jan Aakrosh bike rally will be taken out today against the poisonous black contaminated water coming from Punjab

पंजाब से आ रहे जहरीले काले दूषित पानी के विरोध में आज निकाली जाएगी जन आक्रोश बाईक रैली- Jan Aakrosh bike rally will be taken out today against the poisonous black contaminated water coming from Punjab

श्रीगंगानगर: राजस्थान की नहरों में पंजाब से आ रहे दूषित जहरीले काले पानी को बन्द करवाने के लिए शहर में पिछले 7 दिनों से हस्ताक्षर अभियान के साथ-साथ नुक्कड़ सभाओं का सिलसिला निरन्तर जारी है। लेकिन अत्यंत दुखद है कि इसके बावजूद पंजाब सरकार द्वारा जन जीवन की रक्षा के लिए श्रीगंगानगर जिले की नहरों में पंजाब से आ रहे जहरीले काले दूषित पानी की रोकथाम के लिए कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। ‘काला पानी बन्द करो संघर्ष समिति’ के संयोजक देवकरण नायक ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान के तहत श्रीगंगानगर शहर में फ्लेक्स पर हजारों लोगों ने हस्ताक्षर करते हुए एक स्वर में कहा कि पंजाब से आ रहा जहरीला काला कैमिकलयुक्त दूषित पानी पंजाब सरकार को जल्द से जल्द बन्द करना चाहिए। अन्यथा राजस्थान में आम आदमी पार्टी का विधानसभा चुनावों में भारी विरोध होगा। इस जहरीले पानी से लोगों में कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियां हो रही हैं तथा हर दूसरे घर में अब पेट के रोगी मिलने लग गए हैं।
जल्द ही इस जहरीले काले पानी को बन्द नही किया गया तो आने वाले समय मे पंजाब से आ रहे जहरीले दूषित काले पानी के कारण राजस्थान के विभिन्न जिलों में अनेको गम्भीर बीमारियाँ पनप जाएगी तथा लाखों-करोड़ों लोगों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा। इसलिए जन जीवन की रक्षा के लिए नहरों में आ रहे जहरीले काले दूषित पानी की रोकथाम के लिए जल्द से जल्द प्रभावी कार्यवाही करके क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की जाए। ‘काला पानी बन्द संघर्ष समिति’ के संयोजक देवकरण नायक ने बताया कि जहरीले काले दूषित पानी के विरोध में 16 जून, शुक्रवार को सांय 5.30 बजे सुखाडिय़ा सर्किल स्थित गोपीराम गोयल की बगीची से लेकर महाराजा गंगासिंह चौक तक जन आक्रोश बाईक रैली निकाली जाएगी। उन्होंने श्रीगंगानगर जिलेवासियों से अपने और अपने परिवार के भविष्य को बचाने के लिए अधिकाधिक संख्या में इस जन आक्रोश रैली में शामिल होने का आह्वान किया है, ताकि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवन्त मान तक जनता की बुलंद आवाज पहुंच सके तथा क्षेत्रवासियों को काले जहरीले दूषित पानी से निजात मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ