इंदौर : गुरुवार शाम खुड़ैल में 12 साल की नाबालिग से तीन आरोपियों ने गैंगरेप किया शाम को बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बताई मां परिवार के साथ पुलिस के पास पहुंची पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी कुछ ही देर में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया वहीं शुक्रवार सुबह एक आरोपी का मकान ढहा दिया गया।
टीआई अजय गुर्जर के मुताबिक, इलाके में रहने वाली 13 साल की छात्रा के साथ रईस, अरमान उर्फ बट्टू और रईस ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं शुक्रवार की सुबह बट्टू का घर ध्वस्त कर दिया गया. बट्टू सरकारी जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहा था. उन्होंने सरकारी जमीन पर मकान भी बना लिया था. मकान तीनों आरोपी नाबालिग के यहां चल रहे मकान निर्माण के तहत छत बनाने के लिए सरिया काटने आए थे।
मकान निर्माण के दौरान हादसा
टीआई के मुताबिक तीनों आरोपी मकान निर्माण कार्य से जुड़े हैं। गुरुवार को बच्ची के घर की छत भरने का काम चल रहा था. दोपहर में किशोरी की मां खेत पर गई थी। इस दौरान एक आरोपी उसे बातों में उलझाकर छत के दूसरी ओर ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दो अन्य आरोपियों ने भी उसे अपना शिकार बनाया. शाम को जब मां आई तो बेटी ने उसे पूरी घटना बताई।
रासुका की कार्रवाई होगी, आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जाएगा
पुलिस अधिकारी पूरे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं. गुरुवार को कई हिंदू संगठनों के लोग भी अधिकारियों से मिलने थाने पहुंचे थे. अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के साथ ही उनके खिलाफ रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी. तीनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है. अरमान अपने साथ रईस व अन्य लोगों को लाया था। लड़की के नाना ने भी उसे घर से भागते हुए देखा था. रात में महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में लड़की का मेडिकल भी कराया गया.
इलाके में आक्रोश
पुलिस के मुताबिक लड़की आदिवासी समाज की बताई जा रही है. घटना के बाद से इलाके में गुस्सा है. फिलहाल इलाके में फोर्स भी तैनात कर दी गई है. गट्टू के अलावा दो आरोपी पास के गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
0 टिप्पणियाँ