विद्यार्थियों को दिलाई तंबाकू पदार्थ का इस्तेमाल नहीं करने की शपथ - Oath administered to students not to use tobacco

विद्यार्थियों को दिलाई तंबाकू पदार्थ का इस्तेमाल नहीं करने की शपथ - सेमीनार के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जागरूक


  पदमपुर : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे टोबेको फ्री यूथ कैंपेन में आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फकीरवाली व भारत मॉडल स्कूल रिड़मलसर में आज सेमीनार आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए इससे दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर राजकुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अपने घर जाकर अपने माता-पिता व आसपास के लोगों को जरूर तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव बताएं, तो आप दस-दस लोगों को बताएंगे, तो उनमें से 5-5 लोग जरूर फॉलो करेंगे। इससे पहले फकीरवाली में डॉ. करूणा नौखवाल ने संबोधित करते हुए तंबाकू से हमारे फैफड़ों व शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावांे के बारे में जानकारी दी। ब्लॉक आशा फैसिलेटर राधेश्याम दुगरिया ने बताया कि जो लगातार तंबाकू अर्थात गुटका, जर्दा सहित अन्य पदार्थों का सेवन कर रहा है, उससे सबसे पहले मुह का कैंसर होने की संभावना रहती है और एरिया में आपको इस रोग के पीड़ित लोग मिल जाएंगे। वहीं एनसीडी परामर्शदाता इन्द्राज बिश्नोई ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि आज हम आपके बीच टोबेको फ्री यूथ कैंपेन लेकर आने की नौबत क्यों आई है। कारण कि देश में रोजाना तंबाकू का सेवन करने वाले लगभग 3700 लोगों की मौत हो रही है व राजस्थान में 187 लोगों की वहीं श्रीगंगानगर जिले में रोजाना करीब 7 से 8 लोगों की इसकी चपेट में आ रहे है, जो बहुत बड़ा आंकड़ा है। वहीं रिड़मलसर के भारत मॉडल स्कूल में आयोजित सेमीनार में संबोधित करते हुए डॉ लवप्रीतसिंह ने सबोंधित करते हुए कहा कि आप तंबाकू, बीड़ी व सिगरेट के पैकेट को देखना, जिस पर 80 प्रतिशत तक कैंसर जैसे नुकसान दिखा रखे हैं, फिर भी लोग अपने गले मौत लगा रहे हैं। वहीं सीएचओ मोहित बिश्नोई व अंजू ने चार्ट व पोस्टर के माध्यम से तंबाकू के होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। वहीं पीएचएस चरणजीत व साहबराम ने स्वास्थ्य विभाग के चल रहे अन्य कार्यक्रमों के बारे में बताया कि आपके घरों में एएनएम व आशा आज कल आभा आईडी बनाने के लिए पहुंच रही होंगी, तो उनका पुरा सहयोग करें। कारण कि वह आपके फायदे के लिए ही बना रही है। घमुड़वाली में सेमीनार 8 को ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश मित्तल ने बताया कि टोबेको फ्री यूथ कैंपेन के तहत ब्लॉक पदमपुर में रोजाना अलग-अलग सीएचसी-पीएचसी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। वहीं सभी सीएचसी एरिया में रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ब्लॉक पदमपुर की ओर से एक विशाल रैली का आयोजन 11 जुलाई को किया जाएगा। इसमें 8 जुलाई को घमूड़वाली, बींझबायला व मांझुवास में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डॉ. मित्तल ने बताया कि इन सेमीनार में ब्लॉक की टीम जाएगी और विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ